Suhagrat Or Doodh
सुहारात और दूध
आइए यहां चर्चा करते हैं कि क्यों पिलाया जाता है पुरूष को सुहागरात में दूध? क्या राज छुपे होते हैं उस दूध में? इस खास रात में, खास दूध के कुछ खास फायदे…
अकसर हम लोगों ने बाॅलीवुड मूवीज़, टीवी सीरियल्स में देखा है कि शादी की पहली रात दुल्हन को दुल्हे के लिए दूध का गिलास लेकर सुहागकक्ष के अंदर भेज दिया जाता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो हो सकता है यह एहसास अपने खुद भी किया हो।
दरअसल भारत में सदियों से पहली रात को लेकर ये परम्परा चली आ रही है। इस दूध में चीनी के साथ-साथ बहुत सारी ऐसी चीजें मिली होती हैं, जिनके बारे में हमें नहीं पता। क्या आपने कभी भी सोचा है, कि इस परम्परा के पीछे क्या राज छिपे हुए हैं? इस दूध में ऐसा क्या होता है, जो इतनी खास रात में ये दूध पिलाया जाता है। दुल्हन इसी रात को अपने दूल्हे को ये दूध का गिलास देती है।
तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस दूध में ऐसा क्या छिपा होता है, जो इतनी खास रात को ही दिया जाता है।
पति-पत्नी के लिए जितनी खास ये रात होती है, उतना ही खास ये दूध होता है और उसके फायदे होते हैं।
जानते हैं इसके फायदे
ये खास दूध बनाया भी बहुत खास तरीके से जाता है। इस दूध में चीनी के साथ-साथ केसर, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ मिलाई जाती है। इन सबको डाल कर दूध को अच्छे से उबाला जाता है और फिर गिलास में देकर दुल्हन को कमरे में भेज दिया जाता है।
इस दूध की विशेषता-
1. सेक्स इच्छा को बढ़ाता हैः इस दूध में काली मिर्च और बादाम डाल कर उबालें जाते हैं, जिससे उनमें से कुछ ऐसे तत्व निकलते हैं, जिससे सेक्स की इच्छा बढ़ती है।
2. रिलैक्स और खुश करता है: पहले ज्यादातर ऐसा होता था, कि दूल्हा और दुल्हन शादी की पहली रात में ही एक-दूसरे से मिलते थे। इस वजह से दोनों बेहद ज्याद नर्वस होते थे। ये दूध पीने से दूल्हे को एनर्जी मिलती थी और घबराहट व संकोच भी कम हो जाता था। इस दूध से उसमें जोश भी आ जाता था और दूल्हा जब इस दूध को पाती है, धीमी-धीमी केसर की खुशबू से उसके वो हारमोन्स सक्रिय हो जाते हैं, जिससे उसे खुशी महसूस होती है। इस दूध को पीने से हसीन रात और भी ज्यादा जोशीली हो जाती है।
यह भी पढ़ें- संभोग
why drink milk before bed
3. जोश और एनर्जी देता है: भारत की जो शादियां हैं, उनमें इतने रीति-रिवाज होते हैं, जिसे करते-करते दूल्हा-दुल्हन दोनों पूरी तरह पस्त हो जाते हैं व थक जाते हैं। फस्र्ट नाइट बहुत ही खास होती है दोनों के लिए, तो इसमें जोश और एनर्जी की तो कोई कमी होनी ही नहीं चाहिए। इसलिए चीनी मिलने से दूध बहुत ज्यादा जोश और एनर्जी से भर जाता है। ये रंगीन रात और भी ज्यादा जोशीली और हसीन हो जाती है।
4. इम्युनिटी बढ़ाता है: इसमें हल्दी, काली मिर्च और सौंफ होते हैं, जिससे दूध में बैक्टिरियल और इम्युनिटी बढ़ाने वाले कुछ तत्व मौजूद होते हैं। जब भी इंसान फस्र्ट टाईम सेक्स करता है, तो उसको इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इस दूध को पीने से उसका ये जोखिम कम हो जाता है।
जब दुल्हन, दूल्हे के हाथों में हल्का गुनगुना दूध से भरा हुआ गिलास थमाती है, बस उसी पल से उन दोनों के बीच की दूरियां कम होनी शुरू हो जाती हैं। यहीं से उनकी रंगीन रात की शुरूआत होती है।
और हां, दूल्हे को दूध में से थोड़ा-सा दूध बचा कर अपनी दुल्हन को पिलाना चाहिए, जिससे उनका प्यार तो बढ़ेगा ही और ये रंगीन रात और भी ज्यादा मजेदार हो जायेगी।
आखिर कहते हैं ना झूठा खाने से तो प्यार बढ़ता है और इस रिश्ते में जितना प्यार हो, उतना ही कम लगता है।