Suhagrat Me Ladkiyon Ki Soch
सुहागरात में लड़कियों की सोच
सुहागरात से पहले रहती हैं लड़कियों के दिमाग में ये बातें-
सुहागरात के नाम में ही एक ऐसा नशा और जादू है कि युवा हो या उम्रदराज एक बार चेहरे पर चमक जरूर आ जाती है और दिल जोरों से धड़कने लगता है। कुंवारे स्त्री-पुरूष जहां सुहागरात नाम सुनकर रोमांटिक और उत्सुक होने लगते हैं, वहीं दूसरी ओर उम्र दराज या फिर सुहागरात का अनुभव ले चुके स्त्री-पुरूष अपनी ‘पहली मिलन रात्रि’ की मीठी यादों में खो जाते हैं। जहां ‘पहली मिलन रात्रि’ को लेकर उत्सुकता और बेचैनी स्त्री-पुरूष दोनों के मन में होती है। वहीं इस रात को लेकर एक अजीब सी सनसनी और घबराहट भी मन के किसी कोने में हलचल मचा रही होती है। फिर चाहे मैरिज लव हो या अरैंज, इससे कुछ अंतर नहीं पड़ता।
स्त्री हो या पुरूष, इस रात की हसीन घड़ी दोनों की जिंदगी में एक बार ही आती है। पुरूष जहां इस रात को लेकर जिज्ञासु और उतावले हो रहे होते हैं, वहीं दूसरी ओर First Night को लेकर नई नवेली दुल्हनों के दिल में कई तरह की बातें तूफान मचा रही होती हैं।
यह आर्टिकल आप suhagrat.co.in पर पढ़ रहे हैं..
इस लेख में आपको यही जानकारी मिलेगी कि लड़कियां First Night की घड़ी आने के ठीक पहले किन-किन बातों के बारे में सोचती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- संभोग
जिन पुरूष भाईयों का विवाह शीघ्र ही होने वाला है, वो इन बातों को जरूर पढ़ें और जानें। ताकि शादी के बाद पत्नी के साथ पहली रात को वह सही तालमेल बिठा सके। पत्नी की भावनाओं की कद्र करते हुए उसे सहजता का एहसास करवा सके।
ये हैं वो कुछ बातें जो लड़कियां First Night से पहले सोचती हैं-
1. कहीं में अनफिट तो नहीं :
हर लड़की की यह आदत होती है कि वह चाहे कितनी ही सुंदर और शरीर से फिट क्यों न हो, मगर बार-बार आइने के सामने खुद के फिगर को देखते हुए सोचती रहती हैं कि कहीं मैं मोटी तो नहीं लग रही हूं इन वस्त्रों में। कहीं मैं पति के सामने ज्यादा मोटी तो नहीं दिखूंगी।
2. दूध की रस्म कैसे निभे :
फिल्मी पर्दे पर First Night के दृश्य में अक्सर दिखाया जाता है कि दुल्हन सुहागकक्ष में पति के सामने दूध का गिलास लेकर जाती है और पति को अपने हाथों से दूध पिलाती है। इसी दृश्य के अनुसार लड़कियों के मन में भी यही सवाल उठता है कि क्या उन्हें भी इसी अभिनेत्री की तरह दूध का गिलास लेकर पति के सामने जाना होगा। और गई भी तो दूध का गिलास रखेंगी कहां?
3. रात में क्या हुआ, कैसे बतायेंगी?
लड़कियों में चिंता, शर्म और संकोच इस बात की भी रहती है कि मिलन की रात गुजरने के अगले दिन सुबह घर की बड़ी स्त्रियां अगर पूछेंगी कि रात कैसी रही? कुछ हुआ या नहीं हुआ? तो जवाब देना चाहिए या नहीं देना चाहिए। अगर सबकुछ हुआ है, तो कैसे बतायेंगी, शर्म भी एक स्वाभाविक लज्जा और गहना है स्त्री का।
4. इतनी ज्वैलरी कैसे उतारेंगी:
इस रात के पहले सबसे ज्यादा लड़कियां इस बात बात को लेकर टेंशन में रहती हैं कि दुल्हन के श्रृंगार में पहनी हुई इतनी सारी हेयर पिंस, गहने, जूड़े और लहंगे को वो अपने आप अकेले कैसे उतार सकेंगी।
इसे भी पढ़ें- शीघ्रपतन
ये वो कुछ ऐसी बातें और भ्रांतियां हैं, जिनके के बारे में ज्यादातर लड़कियां First Night के ठीक पहले सोचती हैं। यह सब बातें और सोच एक सामान्य प्रक्रिया है, जोकि स्वाभाविक है। ये ऐसे विचार हैं जो विवाह से पूर्व और विवाह उपरान्त हर स्त्री के मन में आते ही हैं। इसलिए अगर आपकी(लड़की या स्त्री) भी शादी जल्दी ही होने वाली है, तो स्वाभाविक है कि आपके मन में भी ऐसे विचार आयेंगे ही।
सभी की जिंदगी में First Night का दिन बहुत ही खास और लुभावना भरा होता है। लेकिन फिर भी कई ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि वह इस रात की शुरूआत कैसे करेंगे, क्या बात करेंगे और कैसे इस रात को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना है।
हमारी उन सभी स्त्री और पुरूषों को जिनकी शादी शीघ्र ही होने वाली है, यही राय है कि सुहागरात को अपने दिमाग में ज्यादा हव्वा बनाने की आवश्यकता नहीं है। यह रात तो एक बहुत ही प्यारी रात होती है, जिसे और भी प्यारा और यादगार बनाया जा सकता है। बस एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और धैर्य रखना जरूरी है। अगर आप एक-दूसरे के प्रति विश्वास दिखाते हुए इस बारे में पहले ही चर्चा कर लेंगे, तो कोई न कोई रास्ता निकल ही आयेगा। वैसे भी बातचीत ही प्यार की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए घबरायें नहीं और वैवाहिक जीवन को सुखमय और खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत रहें।
सुहागरात को लेकर किसी अन्य जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..http://suhagrat.co.in