Suhagrat Me Kya Kya Kare
सुहागरात में पत्नी के साथ ये करें
सुहागरात में क्या-क्या करें?
सुहागरात पर थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, चाहे आप अपने साथी को कई सालों से जानते हों या नहीं। शादी की थकान के बाद सुहागरात का सेक्स आपको थोड़ा नर्वस कर सकता है। खासकर जब ये आपका सेक्स का पहला अनुभव हो।
क्या करें…
निश्चिन्त रहें:
आत्मविश्वास से ज्यादा सेक्सी कुछ नहीं है! तो अपने आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने के लिए जो भी आप कर सकें, वो करिये। कोई कामुक-सी नाइटी, ब्यूटी पार्लर जाना इत्यादि। यदि आप सेक्सी महसूस करेंगी तो आपके साथी को आप निश्चित रूप से सेक्सी लगेंगी!
बातचीत:
पहली बार के प्रेमियों के लिए हमारी सलाह है ‘संवाद’। सेक्स के दौरान भी एक-दूसरे को अपने भाव बता पाना मददगार साबित होता है। चाहे शब्दों से या फिर आहों से, लेकिन उन्हें जरूर महसूस करा दें कि जो वो कर रहे हैं आपको अच्छा लग रहा है।
Suhagrat Me Kya Kya Kare
सेक्स आप दोनों के लिए आनंददायक होना चाहिए। तो अगर आप अपने साथी के भाव समझ पा रहे हैं, तो वैसा ही करें जो उन्हें ज्यादा अच्छा लग रहा है।
धीरे और प्यार से:
सुहागरात से जुड़े किस्से और मजाक शायद आपको इसका सच जानने की हड़बड़ाहट में डाल सकते हैं। लेकिन इसकी बजाय आराम से व प्यार से इसका लुत्फ उठाएंगे तो अनुभव बेहतर रहेगा। अगर ये पहली रात सेक्स के लिहाज से सबसे यादगार रात न भी हो लेकिन प्यार और रोमांस का ये पल जरूर यादगार बन सकता है।
आप यह हिंदी लेख suhagrat.co.in पर पढ़ रहे हैं..
क्या नहीं करें...
अधिक अपेक्षा ना रखें:
इस खास पल का आनंद लें। चाहे पहली रात का सेक्स जैसा भी हो, आपके और आपके साथी के लिए ये रात हमेशा खास ही रहेगी। आप दोनों के प्यार की नीव बनाने में इस रात की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।
सुहागरात शब्द के दबाव में न रहें:
शादी की भागदौड़, रिश्तेदारों से बातें, अनगिनत रीतिरिवाज और पार्टी की धूमधाम से यदि आप बहुत थक चुकें हैं, तो आप दोनों इसे अगली सुबह के लिए भी छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से कोई आसमान नहीं टूटने वाला। सुबह की ताजगी शायद इस एहसास को बेहतर बना दे। इसे सिर्फ नाम भर के लिए करना सही नहीं।
पहले सेक्स के अनुभव का अधिक असर ना लें:
अच्छे सेक्स के लिए कई बार दो लोगों को अभ्यास की जरूत होती है, खासकर जब आप दोनों का पहला अनुभव हो। आपको शुरू में थोड़ा अटपटा लगना भी स्वाभाविक है। चीजें आराम से और सहजता से करें और अपने एहसास अपने साथी के साथ बांटें। यदि एक-दूसरे के लिए आदर और प्यार होगा तो संभव है समय के साथ सेक्स अपने आप बेहतर हो जायेगा।