Shadi Ki Pehli Raat Tips
शादी की पहली रात टिप्स
दुल्हन के लिए सुहागरात टिप्स-
Suhagrat Tips, Suhagrat, Honeymoon, First Night Sex
अपनी शादी को लेकर रंगीन सपने, उत्साह और जोश हर इंसान के मन में कूट-कूट कर भरा होता है। लड़का हो लड़की शादी और शादी के बाद सुहागरात को लेकर जिज्ञासा दोनों के मन में होती है। सुहागरात का नाम सुनकर ही दोनों के मन के तार झनझना उठते हैं। एक अजीब सी कसक दिलों में जाग उठती है कि हाय क्या होगा जब सुहागरात की घड़ी आयेगी।
सुहागरात की घड़ी एक ऐसी होती है, जब एक स्त्री और पुरूष एक ही कमरे और बिस्तर पर साथ में होते हैं, वो भी पूरी रात के लिए। इस रात को वो एक-दूसरे को जानते हैं, पहचानते हैं, समझते हैं और प्यार के हसीन पल एक-दूसरे की बांहों में गुजारते हैं।
यूं तो सुहागरात को स्त्री और पुरूष दोनों का ही फर्ज बनता है कि इस लम्हें को अपनी ओर से जितना हो सके रंगीन व रोमांच से भरपूर बनाने प्रयास करें। लेकिन इस हिंदी लेख में हम स्त्री यानी दुल्हन के लिए कुछ खास बातें(सुहागरात टिप्स) बता रहे हैं, जिनका अगर दुल्हन सुहागरात पर अनुसरण करे, तो वह अपनी सुहागरात को बना सकती है एक यादगार रोमांटिक रात।
आप यह हिंदी लेख suhagrat.co.in पर पढ़ रहे हैं..
दुल्हन के लिए सुहागरात टिप्स-
बातचीत करें :
ऐसी धारणा है कि पुरूष को सुहागरात में अधिक शर्म व झिझक नहीं होती। शर्म व संकोच केवल स्त्री का गहना है। मगर हर बार ऐसा नहीं होता है। पुरूष भी घबराते हैं व झिझक करते हैं। अरैंज मैरिज है तो झिझक होना स्वाभाविक हो जाता है। इसलिए अगर दुल्हन को लगे कि उनके पति झिझक रहे हैं, तो अपनी ओर से भी बातचीत करके पहल कर सकती हैं। बातचीत से हर समस्या का हल निकल जाता है, ये तो फिर भी सुहागरात है। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जानें, पति की इच्छा को जानें। ऐसा भी हो सकता है पतिदेव विवाह की रस्में निभाते-निभाते थक गये हों और आज की रात सोना चाहते हों। अगर ऐसे में वो शारीरिक मिलन ना करें, तो आप चिंता न करें या फिर किसी भी प्रकार का कोई संदेह न करें। आप भी थकी होंगी, इसलिए एक-दूसरे की बांहों में समाकर सो जायें। संभोग को अगली सुबह या फिर रात के लिए रख सकते हैं।
आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ें :
दुल्हन याद रखे कि सुहागरात में संभोग को लेकर न तो खुद घबराये और न ही पति को घबराने का मौका दें। यदि आप आॅपन मांइडेड हैं यानी खुले विचारों की हैं और आप सुहागरात में बिल्कुल नाॅर्मल है और मिलन के लिए भी तैयार हैं, तो पति की इच्छा को जानते हैं उन्हें भी सहज बनाने का प्रयास करें। उन्हें एहसास करायें कि आप उनकी पत्नी और वो आपके पति हैं। उनका आप पर पूरा हक है और आप भी संभोग को लेकर तैयार हैं। इसके लिए आप उनका हाथ पकड़ कर सहला सकती हैं या फिर ‘किस्स’ भी कर सकती हैं। एक-दूसरे की इच्छा को समझें और उसके बाद सहज होने पर ही संभोग करें।
वस्त्र ऐसे चुनें पति को कर दे दीवाना :
इस बात से आप भी सहमति रखती होंगी कि लाल रंग में गजब की सेक्स-अपील होती है। यदि कोई खूबसूरत स्त्री लाल रंग के वस्त्र पहनें तो वह और भी सुुंदर व उत्तेजक लगती है। यदि आप भी हो सके तो सुहागरात वाले दिन पति को रिझाने के लिए लाल रंग के कामुक वस्त्र पहन सकती हैं। जैसे लाल रंग का गाउन या फिर लाल रंग का अंडर गारमेन्ट्स पहन कर पति को दीवाना बना सकती हैं। इसके अलावा पति का पसंदीदा रंग जानकर उसी रंग का वस्त्र पहनें, ताकि उन्हें खुशी मिले। आपके वस्त्र भी सुहागरात पर पति को आपकी ओर आकर्षित करने में अहम भुमिका निमाते हैं, इसलिए सुहागरात में वस्त्रों के चुनाव को लेकर जरा भी लापरवाही न करें।
यह भी पढ़ें- शीघ्रपतन
इत्र कैसा हो इसका भी रखें ध्यान :
इत्र की खुशबू भी माहौल को रोमांटिक बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। इसलिए सुहागरात पर वस्त्रों के चुनाव के साथ-साथ इत्र के चुनाव पर भी दें विशेष ध्यान। पति को पत्नी के बदन की गंध और पत्नी को पति के तन की गंध अपनी ओर आकर्षित करती है, इसलिए ऐसे इत्र को चुनें तो आपके पति कामुकता को बढ़ाने में मदद करे। आपके पूरे बंदन से आ रही इत्र की भीनी-भीनी खुशबू पति को रिझाने में बिजली का काम करेगी। आपकी सुराहीदार गर्दन, कोमल हाथ, गुलाबी अधर सबकी अपनी ही गंध होती है, ऐसे में इत्र अपना कमाल कर दिखाता है।
सेक्स से संबंधित जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..