Pehli Raat Ke Tips | Indian Suhagrat Tips in Hindi
Pehli Raat Ke Tips

Pehli Raat Ke Tips

Suhagrat.co.in

शादी की पहली रात के टिप्स

विवाह के बाद पहली रात जो दुल्हन की ससुराल में पति के साथ व्यतीत होती है उसे सुहागरात कहा जाता हैै। सभी के जीवन का एक बहुत ही खास और यादगार पल होता है सुहागरात। इस खास रात को लेकर स्त्री-पुरूष के मन में न जाने कितने प्रकार के भ्रम, चिंताएं व प्रश्न होते हैं। स्त्री और पुरूष दोनों की इस रात को लेकर बहुत उत्सुक और बेचैन रहते हैं।

सुहागरात को लेकर ज्यादातर लोगों की धारणा केवल यहीं तक सीमित होती है कि इस दिन दुल्हा और दुल्हन की सेक्स यानी संभोग करने की रात होती है। मगर इस रात को केवल सेक्स की रात मान लेना ही गलत होगा। सुहागरात को लेकर पति-पत्नी दोनों के बीच उत्सुकता और भय दोनों का समोवश बना रहता है।

दरअसल विवाह के पश्चात् सुहागरात ही ऐसा पहला क्षण होता है, जिसमें पति-पत्नी नये जीवन की शुरूआत के लिए एक-साथ मिलते हैं और शारीरिक व भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयत्न करते हैं। अगर वे भावनात्मक रूप से जुड़ने में कामयाब होते हैं, तो यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
सुहागरात में पति-पत्नी को चाहिए कि एक-दूसरे को समझने का पूरा प्रयास करें। खासकर पति को पत्नी की भावना का सम्मान करते हुए नये जीवन की शुरूआती नींव को मजबूत बनाना चाहिए। पत्नी को प्यार से और मीठे व्यवहार से अपने विश्वास में लें। केवल सेक्स को ही दिमाग में ना रखें। ऐसा जरूरी नहीं कि सुहागरात को सेक्स करें ही करें।
हां अगर पत्नी की सहमति हो तो सेक्स कर सकते हैं, मगर वो भी धीरे-धीरे फोरप्ले के जरिए शुरूआत करते हुए। ताकि आप तो संतुष्ट हांे ही, पत्नी भी इस पल में तन और मन दोनों रूप में खुश हो जाये।

आप यह आर्टिकल suhagrat.co.in पर पढ़ रहे हैं..

Pehli Raat Ke Tips

गलती से भी ना भूलें, सुहागरात में संभोग के बाद ये चीजें करना-

सुहागरात को लेकर सामान्य तौर पर लोगों के दिमाग में यही होता है कि संभोग से पहले या संभोग के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। मगर क्या आपने कभी इस बारे में विचार किया है कि सुहागरात में पहली बार संभोग करने के बाद क्या करना चाहिए, जिससे आप दोनों का रिश्ता न केवल जीवन भर का रिश्ता और साथ बन जाये, बल्कि आप दोनों संक्रमण से सुरक्षित और स्वस्थ भी रहें।

साबुन का प्रयोग न करें : संभोग करने के बाद आप चाहे कितना भी गंदगी या असहजता का एहसास कर रहे हों, लेकिन हार्श साबुन का प्रयोग न करें। स्वच्छ पानी या फिमिनिन वाॅश से यौनांगों को अच्छे से साफ करें, जिससे कि किसी भी प्रकार का इंफेक्शन(संक्रमण) होने का डर या खतरा मन में ना रहे।

Pehli Raat Ke Tips

एकदम से अंडरगार्मेंट्स ना पहनें : संभोग करने के तुरन्त बाद अंडरगार्मेंट्स पहने की गलती ना करें। शायद आपको जानकारी नहीं होगी कि संभोग करने के बाद वैजाइना को बैक्टिरीयल इंफेक्शन से दूर रखने के लिए थोड़ी देर ताजा हवा लगने की आवश्यकता होती है, इसलिए संभोग के बाद एकदम से पैंटी वैगरह न पहनें या पहनना चाहे तो ढीला-ढाला हो ऐसा पहनें।

अपने पार्टनर से बात करें : संभोग करने के बाद उसी समय जल्दी ना सोयें। एक-दूसरे की बांहों में लिपटे हुए एक-दूसरे को सहलाते हुए बातें करें, अपनी पसंद-नापसंद बतायें, रूचि बतायें। इस दिन एक-दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करते हुए एक-दूसरे की अच्छे गुणों की चर्चा करें।

यह भी पढ़ें- स्वप्नदोष

संभोग के बाद आफ्टरप्ले : संभोग करने के बाद तुरन्त न सोकर दोनों समय एक-दूसरे के बांहो में गुजारें, क्योंकि आफ्टरप्ले फोरप्ले जैसा ही जरूरी होता है। इससे दोनों के बीच का रिश्ता और भी गहरा और मधुर होता है।

साफ-सफाई : जहां पर आप दोनों ने संभोग किया है, उस जगह की साफ-सफाई अच्छे से करें। यहां तक कि अगर सेक्स प्रॉप्स का प्रयोग किया है तो उसको भी साफ करके रखें, नहीं तो इंफेक्शन(संक्रमण) होने का खतरा होता है।
कुछ खा लें: शायद आपको पता नहीं कि सुहागरात को पहली बार संभोग करने के बाद पानी या शरबत पीना बेहतर रहता है, क्योंकि संभोग के बाद शरीर बहुत अधिक गर्म हो जाता है। इसके अलावा आप फल या एनर्जी युक्त पदार्थ खायें, इससे आपकी खोयी हुई ताकत पुनः लौट आयेगी।

सेक्स संबंधित जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. http://chetanclinic.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *